भागलपुर। जिले के औद्योगिक थाना जीरो माइल के नए भवन का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। भागलपुर के आईजी विवेक कुमार ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें आईजी सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। नए भवन के निर्माण से थाना क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था और भी सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया भवन पुलिस कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा आम लोगों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने में मदद करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।

