केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजे गये सिटी एसपी शुभांशु जैन समेत दो पुलिस अधिकारी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची सिटी एसपी शुभांशु जैन और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा गया है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि देश के 140 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2023 में ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। सम्मान पाने वाले में सीबीआई के 15, एनआईए के 12, उत्तर प्रदेश के 10, केरल और राजस्थान के नौ-नौ, तमिलनाडु के आठ, मध्य प्रदेश के सात, गुजरात के छह, झारखंड के दो, बिहार के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा शेष अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों के पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।

जमशेदपुर के ट्रिपल मर्डर केस का किया था खुलासा

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट से 21 जुलाई 2022 की रात नौ बजे पुलिस ने सविता रानी हेम्ब्रम (36), उसकी मां लखीया मुर्मू (60) और सविता की बेटी गीता हेम्ब्रम (13) का शव बरामद किया था। तीनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गयी थी। वहीं सविता के पति कैलाश हेम्ब्रम की 14 साल पहले जादूगोड़ा मेला में उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी। अनुकंपा पर सविता को नौकरी मिली थी। सविता एसएसपी कार्यालय के शिकायत कोषांग में तैनात थी। घटना के बाद गोलमुरी थाना में मामला दर्ज करते हुए जमशेदपुर के तत्कालीन एएसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। सिटी एसपी के विजय शंकर मामले की मॉनिटरिंग खुद कर रहे थे। जबकि सीसीआर डीएसपी, मुख्यालय टू डीएसपी व कई थाना प्रभारियों को लगाया गया था।

आरक्षी चालक दोस्त राम चंद्र सिंह जमुदा ने की थी तीनों की हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि महिला क्लर्क सविता महतो, उसकी बेटी गीता और मां लखिया मुर्मू की हत्या गियर लीवर से वार कर की गयी थी। सविता के घनिष्ठ आरक्षी चालक दोस्त राम चंद्र सिंह जमुदा (सोनारी कागलनगर निवासी) ने ही हत्या की थी। जामुदा को सविता पर शक हो था कि वो उसके अलावा किसी और से भी बात करती है। आरोपी जमुदा 19 जुलाई रात जब  पुलिस लाइन स्थित फ्लैट में गया तो किसी बात को लेकर अनबन हो गयी। इसी दौरान उसने पहले सविता, उसके बाद बीच बचाव में आयी उसकी बेटी और फिर उसकी मां को मार डाला। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया।

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles