झाप्रसे के 11 अधिकारी बनेंगे आईएएस, 33 नामों की सूची लेकर कार्मिक अधिकारी दिल्ली रवाना

बिरसा भूमि लाइव

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति मिलेगी. यूपीएएसी के द्वारा भेजी गयी रिक्तियों के विरूद्ध झारखंड सरकार ने अधिकारियों की सूची तैयार की है। इनमें 33 अधिकारियों के नाम अंतिम रूप से फाइनल किये गये है, जिनमें से 11 अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति दी जायेगी। नियमों के अनुसार एक पद के लिए तीन अधिकारियों के नामों पर विचार होता है। इस तरह 33 अधिकारियों की सूची तैयार हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में चयनित अधिकारियों की सूची की स्वीकृति दे दी गयी है।

कार्मिक विभाग के अफसर इन सूची को लेकर नई दिल्ली रवाना हुए हैं। वहां कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार व यूपीएएसी बोर्ड के समक्ष सूची को रखा जायेगा। पदोन्नति देने के लिए यूपीएएसी अलग से तिथि निर्धारित करेगा। बोर्ड की बैठक की जायेगी। किसी तरह का कोई क्योरी होगा तो फिर से झारखंड सरकार से इस पर जवाब मांगा जायेगा। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अनुसार इसमें वक्त लगेगा। जनवरी 2024 तक इस पर फैसला हो जायेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles