29 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

भोपाल में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया स्वागत, स्वास्थ्य नवाचारों पर हुई चर्चा

भोपाल। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का गुरुवार को मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल स्थित अपने निवास कार्यालय में अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों के साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों और सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में शामिल होंगे डॉ. साहा

बैठक के दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी स्वप्ना साहा भी उपस्थित रहीं। डॉ. माणिक साहा मध्य प्रदेश प्रवास पर हैं और भोपाल में आयोजित 28वें एओएमएसआई मिड-टर्म कन्वेंशन एवं 14वें एओएमएसआई पोस्टग्रेजुएट कन्वेंशन ‘मिडकॉम्स-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

2 से 4 जुलाई तक चलेगा राष्ट्रीय सम्मेलन

एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के मध्य प्रदेश स्टेट चैप्टर तथा पीपुल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में यह राष्ट्रीय सम्मेलन 2 से 4 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “क्रिएटिंग अ होलसम सर्जन” यानी “समग्र सर्जन का निर्माण” रखी गई है।

सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक, शोधकर्ता और स्नातकोत्तर विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। आयोजन के दौरान ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी से जुड़े नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों, जटिल शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं और चिकित्सा शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख