28.4 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी। इन सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को कराई जाएगी।

तीनों सीटें अलग-अलग कारणों से हुई थीं रिक्त

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। मध्य प्रदेश की दतिया सीट विधायक राजेंद्र भाटी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई, जबकि गुजरात की मंजलपुर सीट विधायक योगेश पटेल के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

6 जुलाई को जारी होगी अधिसूचना

उपचुनाव के लिए अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन और अन्य चुनावी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख