32.5 C
Kolkata
Thursday, July 16, 2026

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को सौंप दिया है।

कोयल मल्लिक को तृणमूल कांग्रेस ने इसी वर्ष अप्रैल में राज्यसभा के लिए नामित किया था। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज है। एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक और ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले मदन मित्रा ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट का साथ दिया था।

राज्यसभा में घटी तृणमूल की संख्या

कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर नौ रह गई है।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इस्तीफे के बाद तीनों ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल किया है।

Related Articles

नवीनतम लेख