28 C
Kolkata
Saturday, August 15, 2026

‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर को मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 24 जुलाई को होगा रिलीज

मुंबई। रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है। बोर्ड ने ट्रेलर को ‘यू’ प्रमाणपत्र दिया है। अब फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा।

सीबीएफसी की वेबसाइट के अनुसार, ट्रेलर के दो संस्करण प्रमाणित किए गए हैं। एक की अवधि 4 मिनट 15 सेकंड और दूसरे की अवधि 4 मिनट है। दोनों प्रविष्टियां ‘रामायण 3डी’ के नाम से दर्ज हैं। अब यह देखना होगा कि डिजिटल मंचों और सिनेमाघरों में कौन-सा संस्करण जारी किया जाता है।

दर्शकों में ट्रेलर को लेकर बढ़ी उत्सुकता

फिल्म का पहला टीजर पिछले वर्ष 3 जुलाई को जारी किया गया था, जबकि दूसरा टीजर इस वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज हुआ था। दूसरे टीजर में रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम के रूप की पहली झलक दिखाई गई थी। अब दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार है, जिसमें फिल्म की कहानी और भव्य प्रस्तुति की विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।

दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मेगा बजट फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख