35 C
Kolkata
Friday, May 15, 2026

सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत

सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाडूंगरी के पास हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक वैद्यनाथ लोहार की मौत हो गई। मृतक चांडिल प्रखंड के बंसा गांव निवासी गनत लोहार का पुत्र था। घटना का खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ, जब स्थानीय ग्रामीण पुलिया के पास पहुंचे और नीचे खाई में एक क्षतिग्रस्त बाइक के साथ युवक का शव देखा। मृतक के परिजनों के अनुसार, वैद्यनाथ शुक्रवार शाम अपने एक दोस्त को उसके गांव छोड़ने गया था। दोस्त को गांव पहुंचाने के बाद वह रात में बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घाघी नदी के पास स्थित पुलिया पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलते हुए नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सरायकेला थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। घटना से मृतक के गांव और परिवार में शोक की लहर फैल गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख