नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ है। धुर्वा थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग धुर्वा डैम घूमने गई थी। इसी दौरान नाबालिग से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। घरवालों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles