32.1 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

इस वर्ष अमेरिका ने 1076 भारतीय नागरिकों को किया निर्वासित

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रवासन तथा लोगों की आवाजाही से जुड़े मुद्दों पर लगातार संवाद कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने इस वर्ष अब तक 1,076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है। पिछले साल यह संख्या 3,567 थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत-अमेरिकी की प्रवासन एवं गतिशीलता पर हो रही चर्चा का मुख्य उद्देश्य अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना है। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर भी जोर है कि कानूनी प्रवासन और वैध रूप से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

मालवीय नगर में हुए अग्निकांड के बारे में उन्होंने जानकारी दी कि इस घटना में 13 विदेशी नागरिकों की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि मरने वालों में नाइजीरिया से चार, किर्गिस्तान से तीन, मोज़ाम्बीक, लाइबेरिया, उज़्बेकिस्तान, बांग्लादेश, कांगो और इराक से एक-एक नागरिक हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख