29 C
Kolkata
Sunday, April 19, 2026

रांची के विभिन्न इलाकों में आज छह घंटे नहीं रहेगी बिजली

रांची । राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड फीडर से संबंधित इलाकों में शुक्रवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हरिहर सिंह रोड फीडर, कोकर डिवजीन के सब डिवीजन आरएमसीएच और मोरहाबादी के पावर हाउस में आने वाले क्षेत्रों में आज 6 घंटे बिजली का आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग ने को दी।

विभाग के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आरएमसीएच के अधीन (आरडीएसएस) कार्य करने के लिए हरिहर सिंह रोड के मंडाटांड, मस्जिद गली, खलिहान गली, हरिहर सिंह रोड क्षेत्र का ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।

साथ ही इस दौरान विभाग की ओर से एलटी के नंगे तार को कवर केबल करने और पोल खड़ा करने का काम किया जाएगा। इस चलते उपर्युक्ता इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बाधित रहेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख