32 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

चयकलां में उर्स मेले की रौनक, चादरपोशी और नात-ओ-मनकबत से गूंजा दरबार

चौपारण | प्रखंड के ग्राम पंचायत चयकलां स्थित हजरत दूलाह शाह बाबा के दरबार में तीन दिवसीय उर्स मेले की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। उर्स के पहले दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पहुंचकर हाजिरी लगाई और अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम ने चादरपोशी कर क्षेत्र की तरक्की और सुख-समृद्धि की कामना की। उर्स के पहले दिन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध मौलाना गाजी ए मिल्लत गुलाम रसूल बलियावी की नात-ओ-मनकबत की महफिल रही। उनके कलाम से पूरी महफिल रूहानी रंग में सराबोर हो गई और अकीदतमंद झूम उठे। मेले के दौरान दरगाह परिसर में दिनभर अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ती रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। तीन दिनों तक चलने वाले इस उर्स मेले में पूरे जिले के लोग शिरकत करते है।

Related Articles

नवीनतम लेख