22 C
Kolkata
Thursday, January 15, 2026

बिहार में सर्दी का सितम जारी, अगले पांच दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

पटना। बिहार में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण राज्यभर में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना सहित राज्य के सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने और कोल्ड डे जैसी स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। गुरुवार को गयाजी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो वर्षों में इस समय का सबसे कम तापमान है। खास बात यह रही कि गुरुवार को राज्य के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम दर्ज किया गया।
जम्मू का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बिहार के गयाजी, दरभंगा, छपरा, भागलपुर (सबौर), शेखपुरा, राजगीर, सिवान (जीरादेई), अरवल और रोहतास (बिक्रमगंज) में इससे भी अधिक ठंड दर्ज की गई। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दरभंगा में 6.6 डिग्री, छपरा में 5.7 डिग्री, भागलपुर के सबौर में 4.6 डिग्री, शेखपुरा में 6.3 डिग्री, राजगीर में 5.1 डिग्री, सिवान के जीरादेई में 6.0 डिग्री, अरवल में 5.3 डिग्री और रोहतास के बिक्रमगंज में 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दरभंगा में भीषण कोल्ड डे, जबकि छपरा और वाल्मीकि नगर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।
प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में) पटना का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गयाजीका अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान4.1 डिग्री सेल्सिय , भागलपुर का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने और विशेषकर सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles