27 C
Kolkata
Tuesday, February 3, 2026

मंडल डैम निर्माण में तेजी के लिए प्रबंध निदेशक से मिले सांसद

पलामू। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को नई दिल्ली में वाप्कोस लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक शिल्पा सचिन शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने पलामू प्रमंडलवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित परियोजना उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) के निर्माण कार्याे में तेजी लाने एवं परियोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने पर विस्तृत चर्चा की।उल्लेखनीय है कि मंडल डैम का निर्माण कार्य वाप्कोस लिमिटेड कंपनी की ओर से किया जा रहा है।
सांसद ने कुछ दिन पूर्व मंडल डैम निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण भी किया था। निर्माण कार्य दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से झारखंड राज्य के पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार और बिहार राज्य के गया एवं औरंगाबाद जिले की सूखाग्रस्त भूमि को सिंचाई उपलब्ध होगी तथा लोगों को पेयजल के साथ-साथ औद्योगिक उद्देश्यों के लिए जल भी उपलब्ध होगा।
सांसद ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को जानकारी दी कि मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम भजनियॉ (पोटो) शिवान 14 आर.डी. नहर पर पुल निर्माण नहीं होने से लगभग 20 गांव के लोगों को नहर पार कर आवगमन करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण कराने का अनुरोध किया। अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक शिंदे ने कहा कि जनता की कठिनाईयों को देखते हुए पुल का निर्माण कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles