मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ का प्रतिनिधिमंडल मिला

बिरसा भूमि लाइव

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां, गोमिया, बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 26-27 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस महासम्मेलन में देश -विदेश से हज़ारों सरना धर्मावलम्बी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में लुगुबुरु घंटाबाड़ी के अध्यक्ष बबली सोरेन, देश परगना बैजू मुर्मू, जयराम हांसदा, बबलू हेंब्रम, दासमाथ हांसदा, दुर्गा चरण मुर्मू, सीता मुर्मू और सविता टुडू शामिल थीं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles