30 C
Kolkata
Saturday, August 22, 2026

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त: 5 एके राइफल, हैंड ग्रेनेड और भारी गोला-बारूद बरामद

कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया है। सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सेना द्वारा चलाए गए इस तलाशी अभियान में भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ है।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नष्ट किए गए ठिकाने से 5 एके-सीरीज राइफल, 9 एके मैगजीन, 1 हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। इस बड़ी कामयाबी के बाद सुरक्षाबलों ने सरहदी और जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है।

Related Articles

नवीनतम लेख