26.4 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार मध्य रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिंदकी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई संतोष पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छोटे भाई सर्वेश (28) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरण गांव के रहने वाले दोनों भाई फतेहपुर शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में अपनी ससुराल एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटने के दौरान कटरा मोहल्ले के गंगा वाटिका के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख