झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए लें संकल्प, तभी झारखंड बढ़ेगा आगे : डीसी

बिरसा भूमि लाइव

  • राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

रामगढ़ : झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार को छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ ल पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी शीलवंत कुमार भट्ट सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त चंदन कुमार ने सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए। सभी से कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है कि हम किस प्रकार झारखंड राज्य को एक विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें एवं समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles