25.5 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट दिया, सैमसन ने 42 गेंद में ठोके 89 रन

टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए और यह टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम का सबसे बड़ा स्कोर 256 रन है, जो इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बना था।

संजू सैमसन ही नहीं बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे और ईशान किशन का भी विस्फोट देखने को मिला। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दुबे ने 25 गेंदों में 172.00 की स्ट्र्राइक रेट से 43, जबकि तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन 18 गेंदों में 216.66 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाने में कामयाब रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने छह गेंद में 11, हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद में 27 और तिलक वर्मा ने सात गेंद में 21 रन बनाए।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles