26 C
Kolkata
Tuesday, February 10, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत-पाक मैच को लेकर हवाई टिकट हुआ महंगा

भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत बनाम पाकिस्तान के रोमांच ने कोलंबो के आसमान में हवाई सफर को बेहद महंगा कर दिया है। 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब उमड़ने वाला है। क्रिकेट की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच ये मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। नतीजा यह है कि मैच से ठीक पहले दिल्ली से कोलंबो के हवाई किराए में जबरदस्त उछाल आया है।

दिल्ली से कोलंबो जाने के लिए 13 फरवरी की नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया 31,600 रुपये से शुरू होकर 81,032 रुपये है, जबकि 1 स्टॉप के साथ किराया 19,899 रुपये से शुरू होकर 6,66,008 रुपये तक है। इसी तरह, दिल्ली से कोलंबो जाने के लिए 14 फरवरी की नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया 61,613 रुपये से शुरू होकर 1,37,685 रुपये है, जबकि 1 स्टॉप के साथ शुरुआती किराया 19,899 रुपये से शुरू होकर 2,89,234 रुपये तक है। आम दिनों की बात करें तो दिल्ली से कोलंबो जाने का किराया 12,000 रुपये से शुरू हो जाता है।

श्रीलंकन ​​एयरलाइंस का किराया 145,220 रुपये था। रविवार को, मैच के दिन, एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 109,340 रुपये और श्रीलंकन ​​एयरलाइंस का किराया 65,915 रुपये था। श्रीलंकन ​​एयरलाइंस का किराया कम है क्योंकि जब तक फ्लाइट कोलंबो पहुंचेगी और यात्री एयरपोर्ट से निकलेंगे, तब तक मैच खत्म हो चुका होगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles