कुश्ती प्रतिस्पर्धा के साथ राज्य स्तरीय खेलो झारखंड का आगाज

बिरसा भूमि लाइव

  • सरकारी विद्यालयों से अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता बनाना हमारा लक्षय : के रवि कुमार

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेल गांव, रांची में कुश्ती प्रतियोगिता के साथ राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 का शुभारंभ हुआ।
खेलो झारखंड 2023-24 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रवि कुमार, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार, भोलानाथ सिंह (महासचिव, हॉकी इंडिया), रजनीश कुमार (महासचिव, झारखंड राज्य कुश्ती संघ), मुकुल टोपनो, विजय शंकर सिंह (महासचिव, झारखंड हॉकी संघ), धीरसेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत खेलो झारखंड एंथम के साथ की गई, जिसके पश्चात हनुमान जी की पूजन एवं नारियल फोड़ कर एवं खिलाडियों से हाथ मिला कर पारंपरिक रुप से शुरू की गई। समारोह में भारतीय लोक कल्याण संस्थान रांची के कलाकारों द्वारा नागपुरी लोकनृत्य एवं पारंपरिक वादय यंत्रों की प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन कोषांग के चंद्रदेव सिंह ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रवि कुमार ने कहा की सरकारी विद्यालयों से अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता बनाना हमारा लक्षय है, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग विद्यालय से ले कर राज्य स्तर तक 28 खेलो का आयोजन कर रही है। खिलाडियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था विद्यालय में हो सके इस ओर हमने कदम बढ़ाया है। वहीं विशिष्ट अतिथि भोला नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा खेलो झारखंड का बेहतरीन आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खिलाडियों को दिए जाने वाली सुविधाएं के लिए धन्यवाद देता हूं, सभी स्तर पर विभाग के सफल आयोजन में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का अमूल्य योगदान दे रहे है, पूरा झारखंड खेलमय हो गया है। खेलो झारखंड आयोजन में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के समीर कुमार, विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, शंकर पाल, मो जावेद अंसारी, उमेश दास, जगजीत सिंह एवं चंद्रदेव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles