एसएसपी किशोर कौशल ने चार सब इंस्पेक्टर का किया तबादला

बिरसा भूमि लाइव

रांची : एसएसपी किशोर कौशल ने रांची जिले में पदस्थापित चार सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार देर रात जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के अनुसार अनगड़ा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित नवीन कुमार को कांके थाना में पदस्थापित किया गया है।

कांके थाना में पदस्थापित दिलेश्वर कुमार को अनगड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। दशमफॉल थाना प्रभारी विष्णुकांत को अरगोड़ा थाना में पदस्थापित किया गया है। अरगोड़ा थाना में पदस्थापित प्रेम प्रकाश को दशमफॉल थाना का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles