31 C
Kolkata
Sunday, August 23, 2026

एसएसबी ने 89 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और बाइक जब्त की, तस्कर फरार

अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की कार्रवाई में 89 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप और एक बाइक बरामद की गई। हालांकि, एसएसबी की गश्ती टीम को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर नेपाल सीमा की ओर भागने में सफल रहा।

नेपाल तस्करी की थी तैयारी

एसएसबी की 56वीं वाहिनी की एफ समवाय की विशेष गश्ती टीम ने जोगबनी के नेताजी चौक के पास यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, तस्कर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप को नेपाल ले जाने की फिराक में था। इसी दौरान गश्ती टीम के पहुंचते ही वह बाइक छोड़कर नेपाल सीमा क्षेत्र की ओर फरार हो गया।

यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 179/2 के निकट भारत की ओर लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर की गई।

पुलिस को सौंपा गया जब्त सामान

एसएसबी ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त 89 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप और बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया है। मामले में तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख