28.2 C
Kolkata
Wednesday, August 12, 2026

श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, एसपी ने कांवड़िया रूट और अस्थायी ओपी का किया निरीक्षण

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने शुक्रवार को कांवड़िया रूट और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थापित अस्थायी ओपी संख्या 06, 07, 08, 09, 10 और 11 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, कतारबद्ध आवागमन और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा।

एसपी ने कांवड़िया मार्ग पर अतिक्रमण पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

नवीनतम लेख