चैनपुर दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर और आस पास के क्षेत्रों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र रविवार से आरंभ हो गया। चैनपुर दुर्गा मंदिर परिसर से पुरोहित विश्वनाथ पाठक के वैदिक मंत्रोचार एवं गाजे बाजे के साथ के साथ कलश यात्रा निकाला गई। कलश यात्रा सुबह 8 बजे निकाली गई। इसमें माताएं बहने अपने सर पर 201 कलश रख कर मंदिर प्रांगण से निकलकर मुख्य मार्ग से होता हुए चल रही थीं। सफी नदी से जल लेकर कलश यात्रा पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। नवरात्र के पहले दिन विभिन्न पूजा स्थलों और घरों में शक्ति के अराधकों ने शारदीय नवरात्र का कलश स्थापना की और श्री दुर्गा सप्तशति का पाठ आरंभ किया।

नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। लोक मान्यता है कि माता शैलपुत्री की उपासना से मानव में आध्यात्मिक जागरूकता का संचार होता है। अराधक श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापना कराया और शारदीय नवरात्र का संकल्प लेकर पवित्रता, आस्था और भक्ति से मां दुर्गा का पाठ आरंभ किया। शक्ति की देवी की भक्ति से चैनपुर का माहौल भक्तिमय हो गया है। इधर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज साहू ने समस्त ग्राम वासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles