मां दुर्गे से किया क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना : चंद्रप्रकाश चौधरी

प्रिंस वर्मा

  • रामगढ़ विधानसभा के लोगों का तरक्की हो, इसलिए नवरात्रि की हूँ : सुनीता चौधरी, विधायक
  • नवरात्र के प्रथम दिन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रांची स्थित आवास में की मां दुर्गा की आराधना

रामगढ़ : दुर्गे की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो गया। नवरात्र को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी अपनी धर्मपत्नी रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के साथ रांची स्थित आवास में कलश स्थापना कर विशेष पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान करने में जुटे रहे। नवरात्र के प्रथम दिन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विधायक सुनीता चौधरी ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की और मां भगवती से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

इस दौरान आचार्य गोपाल बाबा व धीरज शरण द्वारा पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराकर मां दुर्गा की आरती कराई गई। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक सुनीता चौधरी ने तमाम लोगों को अपनी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मौके पर ईशान चौधरी, पीयूष चौधरी, सोनल प्रिया, विनय कुमार सहित कई मौजूद थे।

हर साल नवरात्र करती हूं : विधायक : रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि की हूँ। ताकि रामगढ़ विधायक के लोगों का उन्नति हो। माँ दुर्गा से यही कामना करती हूँ कि सभी खुश रहे।

माँ हर मनोकामना करेगी पूरा : आचार्य गोपाल : बनारस से आये आचार्य गोपाल बाबा ने कहा कि इस बार माँ दुर्गा हाथी में सवार होकर आ रही हैं। जो काफी शुभ संकेत हैं। सच्चे मन से मां का आराधना करने से हर मनोकामना पूर्ण होगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles