31 C
Kolkata
Wednesday, March 18, 2026

रांची में कई थाना प्रभारीयों का फेरबदल, अरूण बने धुर्वा थाना प्रभारी

रांची | राजधानी रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने हाल ही में कुछ थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए नए प्रभारियों की तैनाती कर दी है. वहीं, कांके थाना प्रभारी को विभिन्न आरोपों के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस संबंध में एसएसपी ने आधिकारिक आदेश जारी किया है.

पांच थानों के लिए नए प्रभारी नियुक्त

रांची एसएसपी ने पांच थानों में नए थानेदारों की तैनाती को लेकर मंगलवार को आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार, लव कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना का प्रभारी बनाया गया है. अरुण कुमार महथा को धुर्वा, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली, कुनाल कुमार को कांके और नितिन कुमार सिंह को डेलीमार्केट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि इसके पहले बुधवार को रांची से आधा दर्जन इंस्पेक्टरों का जिला स्तर पर तबादला किया गया था.

कांके थानेदार पर गिरी कार्रवाई की गाज

कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को खिलाफ लग रहे गंभीर आरोपों के चलते एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है. बताया जा रहा है कि प्रकाश रजक पर अपने पद का दुरुपयोग कर जमीन कारोबारियों से साठगांठ और उनके हित में कार्य करने जैसे आरोप लगे हैं. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले उठाए थे, जिससे यह प्रकरण गर्मा गया.

कांके इलाके में बढ़ चुके अपराध और घटनाएं

हाल के दिनों में कांके क्षेत्र में अपराध के मामलों में तेजी देखी गई थी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी. सुकुरहुट्टू गांव में घर में घुसकर की गई फायरिंग और उसके अगले ही दिन बोड़ेया स्थित सरकारी उच्च विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी थी. स्थिति तब और ज्यादा गंभीर हो गई जब एक आदिवासी महिला ने थाना प्रभारी के खिलाफ हाईकोर्ट में आपराधिक याचिका दाखिल करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय की मांग की.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles