26.1 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

रांची एसएसपी ने की पांच इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग, नितिन कुमार सिंह बने डेली मार्केट के थानेदार

रांची। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक( एसएसपी) राकेश रंजन ने पांच

इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग की है। इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट का थानेदार बनाया गया है। लवकुश कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है। अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि कुणाल कुमार को कांके का थाना प्रभारी बनाया गया है।

पोस्टिंग को लेकर मंगलवार देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है। सभी इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को जल्द से जल्द अपने थाने में योगदान देने के लिए कहा गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख