35.3 C
Kolkata
Saturday, June 20, 2026

सेवा भारती की बैठक सम्पन्न, जिला समिति का गठन

खूंटी। संघ भवन में संघ के सह जिला कार्यवाह पुष्पराज की अध्यक्षता में सेवा भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यों के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए जिले में सेवा भारती के कार्यों को सुचारू एवं प्रभावपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए सह जिला कार्यवाह पुष्पराज ने कहा कि नारियों में समाज को परिवर्तन की दिशा में ले जाने की अपार शक्ति है। आज आवश्यकता है कि नारियों को जागरूक किया जाए। यदि नारी जागृत होती है, तो समाज को परिवर्तन की एक स्पष्ट दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का कार्य गांव स्तर की छोटी इकाइयों से शुरू होकर समाज को संगठित करने की दिशा में आगे बढ़ता है। जब छोटी इकाइयां सशक्त होती हैं तो देश और समाज के लिए बड़े कार्य संभव हो पाते हैं।
बैठक के दौरान सेवा भारती की जिला समिति का गठन भी किया गया। जिसमें संरक्षक चंद्र किशोर साहू, अध्यक्ष सुभाष कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष सोमा मुंडा, सचिव सुरेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा को मनोनीत किया गया। समिति के सदस्य के रूप में सीमा देवी, सुलोचना देवी, सरस्वती देवी, सारिका गोप, संतोष कुमार त्रिपाठी, हिसी मुनि पूर्ति एवं मुसाफिर विश्वकर्मा शामिल किए गए। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

नवीनतम लेख