सरायकेला : एक ही परिवार के चार सदस्य घर में बेहोश मिले

बिरसा भूमि लाइव

सरायकेला : जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के पास किराये के मकान में रह रहा रमेश हांसदा ओर उसके परिवार के तीन सदस्य बेहोशी की अवस्था में पाये गये। जानकारी के अनुसार रमेश हांसदा कांड्रा निवासी राजू महतो के मकान पर किराये में रहता है तथा अमलगम कंपनी में काम करता है। वह शुक्रवार की रात पत्नी माधुरी हांसदा व दो पुत्री प्रिया व प्रतिमा के साथ घर में सोया था। शनिवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर महतो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घर का शेड तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो सभी को बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद तत्काल सभी को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles