कबाड़ पड़े वाहनों को स्क्रैप कराएं : उपायुक्त

बिरसा भूमि लाइव

  • निबंधन से प्राप्त, परिवहन, उत्पाद एवं खनन, वाणिज्यकर इन सभी से प्राप्त राजस्व संग्रहण की क्रमवार समीक्षा करते हुए इन सभी से सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा- निर्देश

रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा गुरुवार को समाहरणालय ब्लॉक में INTERNAL RESOURCES एवं TASK FORCE (Mining Excise and Transport की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, प्रवीण प्रकाश, सहायक आयुक्त उत्पाद रांची, सहायक खनन पदाधिकारी रांची, अवर निबंधक बुंडू प्रक्षेत्र, अवर निबंधक शहरी-2 डोरंडा, अवर निबंधक, ग्रामीण क्षेत्र रांची, अवर निबंधक कांके प्रक्षेत्र, अवर निबंधक रांची, पणन सचिव, क़ृषि उत्पाद बाजार समिति, राज्यकर पदाधिकारी (रांची, विशेष प्रमंडल, पूर्वी अंचल रांची) एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

निबंधन से प्राप्त राजस्व : उपायुक्त ने निबंधन से प्राप्त राजस्व की समीक्षा किया। जिसमें अवर निबंधक, रांची द्वारा उन्हें जानकारी देते हुए बताया गया की दस्तावेज के निबंधन, शहरी क्षेत्रों में फ्लैटों के निबंधन और अन्य से प्राप्त राजस्व से आय की प्राप्ति हो रही हैं। जिसपर उपायुक्त रांची, द्वारा अवर निबंधक, रांची को निर्देश देते हुए कहा की वित्तीय वर्ष के शेष माह में शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने को कहा गया।

परिवहन से प्राप्त राजस्व संग्रहण : उपायुक्त ने परिवहन से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया वित्तीय वर्ष-2023-24 तक कुल वसूली का 60 प्रतिशत तक लक्ष्य की प्राप्ति हो गई हैं। जिसमें उपायुक्त रांची द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 तक लक्ष्य का शतप्रतिशत राजस्व प्राप्ति करना सुनिश्चित करने को कहा गया एवं उपायुक्त रांची ने जिला परिवहन पदाधिकारी से कहा की जो कबाड़ी वाहन विभिन्न भवनों और अन्य जगहों में कबाड़ के रूप में पड़ी हैं, उसे स्क्रैब कराए। ताकि जगह बनें। शहर के पार्किंग व्यवस्था के ऊपर चर्चा की गई। जिसमें उपायुक्त रांची द्वारा पार्किंग के लिए स्थान का चयन कर चिन्हित कराने का निर्देश दिया। ताकि शहर को जाम से मुक्त करने की दिशा में कार्य हो सकें, जिससे लोगों की ट्रैफिक की समस्या को बहुत हद तक कम किया जा सकें।

उत्पाद से प्राप्त राजस्व संग्रहण : उपायुक्त ने उत्पाद से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी से जानकारी लिया, जिसमें सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया की वर्ष-2022-23 की तुलना में वर्ष-2023-24 में माह सितंबर तक पेट्रोलियम प्रोडेक्ट्स के व्यवसायी सर्वश्री भारत पेट्रोलियम कॉ.लि. से रुपया-2724.60 लाख एवं शराब के व्यवसायियों से रुपया-3639.05 लाख कम कर की प्राप्ति हुई हैं। जिसमें उपायुक्त द्वारा सम्बंधित अधिकारी को लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया एवं विशेष रूप से कहा की शराब की कीमत एमआरपी मूल्य से ज्यादा वसूली करने वालें दुकानदारों पर कार्रवाई करें।

खनन से प्राप्त राजस्व संग्रहण : उपायुक्त ने खनन से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए कहा की वित्तीय वर्ष में मिलें लक्ष्य को पूरा करें एवं उपायुक्त द्वारा सम्बंधित अधिकारी से बालू उठाव की जानकारी लेते हुए पूछा की कितने लोगों पर अवैध ईट भट्टेधारियों, अवैध खनन, भंडारकर्ता, परिवहनकर्ता के विरुद्ध सम्बंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

मत्स्य से प्राप्त राजस्व संग्रहण : उपायुक्त रांची, ने मत्स्य से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए, सम्बंधित अधिकारी से IMC एवं अन्य मछली बिक्री से प्राप्त आय, स्पॉन बिक्री से प्राप्त आय, मत्स्य बीज बिक्री से प्राप्त आय, जलकरों की बंदोबस्ती से प्राप्त आय एवं अन्य मदों से प्राप्त आय पर चर्चा करते हुए, सम्बंधित अधिकारी को वित्तीय वर्ष-2023-24 तक शतप्रतिशत राजस्व प्राप्ति करने का निर्देश दिया।

वाणिज्यकर से प्राप्त राजस्व संग्रहण : उपायुक्त रांची ने वाणिज्यकर से प्राप्त राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष-2023-24 का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य में संन्हित उत्पाद राजस्व, वर्तमान माह का लक्ष्य, कोषागार आंकड़ो की समीक्षा करते हुए वार्षिक लक्ष्य शत प्रतिशत राजस्व प्राप्ति पूरा करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles