35 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

समाजसेवी मदन भगत की पांचवीं पुण्यतिथि पर सत्संग एवं भंडारे का आयोजन

खूंटी। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड में समाजसेवी स्वर्गीय मदन भगत की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा, सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुरहू स्थित महर्षि मेंही आश्रम शान्तिपुरी शबरी कुटिया में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र संतोष भगत, सुधीर भगत, सकलदीप भगत तथा सुपुत्री सुजाता जायसवाल द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। सत्संग के दौरान स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को वास्तविक शांति सत्य के मार्ग पर चलने, ईश्वर का निरंतर स्मरण करने और परोपकार की भावना अपनाने से ही प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सत्कर्म और सेवा भाव ही मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन एवं मोक्ष की ओर ले जाते हैं।

स्वर्गीय मदन भगत की आत्मा की शांति तथा परिजनों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के संजय कुमार, सूरजमल साव, डॉ. डीएन तिवारी, बीरु कुमार, सुरेश प्रसाद, सुबोध साव, संतोष गुप्ता, सूरज गुप्ता, राम हरि साव सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर लोगों ने स्वर्गीय मदन भगत के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Related Articles

नवीनतम लेख