31 C
Kolkata
Wednesday, March 18, 2026

समृद्धि यात्रा: जमुई और नवादा में विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे सौगात

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के अपने दौरे के दौरान जमुई एवं नवादा जिलों में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करने के साथ-साथ जिलों में चल रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे तथा जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

जमुई जिले में मुख्यमंत्री ने 602 करोड़ की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, वहीं 312 करोड़ की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही आम जनता से संवाद करेंगे।

इसके अतिरिक्त नवादा जिले में मुख्यमंत्री 55 करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन तथा 244 करोड़ की लागत से 21 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यहां भी वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles