26.6 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

RPF ने बर्बाद होने से बचा ली दो नाबालिग बच्चियों की जिंदगी

रांची रेल मण्डल में आरपीएफ मानव तस्करी के खिलाफ सक्रिय है। इसी क्रम में 16 दिसंबर 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन “आहट” के दौरान आरपीएफ की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास वीआईपी गेट के पास दो नाबालिग बच्चियों और एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को पकड़ा गया। पूछताछ में बच्चियों की उम्र 12 और 13 वर्ष बताई गई। आरोपी उन्हें काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जाना चाहता था। आरोपी ने बच्चियों से घरेलू काम कराने के बदले प्रति माह 10,000 रुपये देने का लालच दिया था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बच्चियों की तस्वीरें अपने मोबाइल से व्हाट्सएप पर भेजी थीं और उनके लिए चेन्नई के टिकट भी खरीद रखे थे। आरपीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एएचटीयू/कोतवाली, रांची में मामला दर्ज कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। बचाई गई दोनों बच्चियों को संरक्षण के लिए प्रेमाश्रय, रांची भेजा गया। इस सफल अभियान में आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, महिला निरीक्षक एस आर कुजूर, उपनिरीक्षक सूरज राजबंशी, और स्टाफ सदस्य सुनीता तिर्की, पी पान, निधि, सुभालक्ष्मी स्वायन, रेनू की टीम शामिल थी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles