26 C
Kolkata
Thursday, February 12, 2026

झारखंड में कड़ाके की ठंड, रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

झारखंड की राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान इस मौसम की सबसे कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। शाम 5 बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम देखने को मिली। यही स्थिति गुमला और खूंटी जिलों में भी रही। रांची मौसम केंद्र ने आज कड़ी ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है और लगभग सभी जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा और लातेहार जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह के समय ठंडी और तेज हवाएं चलेंगी, ऐसे में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आज दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है और आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, इसलिए लोगों को धूप में भी सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles