29 C
Kolkata
Friday, April 17, 2026

अग्निपीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत सामग्री

सुपौल । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा द्वारा रविवार को नगर परिषद वार्ड एक पुनर्वास क्षेत्र में गत दिनों हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

अग्निकांड में दो परिवारों का घर और समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो गया था, जिससे वे पूरी तरह प्रभावित हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेडक्रॉस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की स्थिति का आकलन किया और तत्काल राहत उपलब्ध कराने की पहल की।

इस अवसर पर रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह ने कहा कि इस प्रकार की दुखद घटनाओं में रेडक्रॉस का सहयोग मानवीय पीड़ा को कम करने का एक छोटा प्रयास है। संस्था हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है।

पीड़ित परिवारों को कीचेन सेट, कंबल, बाल्टी, तिरपाल, मच्छरदानी एवं हाइजीन किट प्रदान की गई तथा उन्हें सांत्वना दी गई।

Related Articles

नवीनतम लेख