रांची योग कल्चर के द्वारा झारखंड के 25वे स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय 29वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप का आयोजन रांची के देशप्रिय क्लब में आयोजित की गई. प्रतियोगिता का उद्घाटन योगादा सत्संग आश्रम के स्वामी श्रेयानन्दजी और ब्राह्मचारी तपोमयानन्दजी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ एस के सेन ( असम ), विश्वजोय चौधरी, डॉ रीमा सेन गुप्ता, डॉ प्रणव चौधरी, शेफाली चक्रवर्ती, कमल बोस विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रतियोगिता में झारखंड के हजारीबाग, जमशेदपुर के अलावा उड़ीसा, बंगाल के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता लड़कों लड़कियों की अलग-अलग कराई गई जो की अलग-अलग ऐज ग्रुप में हुई। वर्ल्ड योग सोसाइटी, कोलकाता के आलोक जाना, पार्थ शाह, काजल बोस, सुभाष कुंडू निर्णायक के रूप में मौजूद थे।
रांची योग कल्चर के इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बताया कि प्रतियोगिता में योग ज्योति, योगानंद, योग सौंदर्य, योग शक्ति के टाइटल अवार्ड कल कराया जाएगा, साथ ही 20 – 20 योगासन प्रतियोगिता होगी. उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य झारखंड को रोग मुक्त बनाना है और इसी कारण इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कल दिनांक 16 नवंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे चित्रांकन का भी आयोजित की जाएगी और पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।


