29 C
Kolkata
Wednesday, May 6, 2026

चैंबर भवन में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया गया आयोजन

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं नागरमल मोदी सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में आज चैंबर भवन में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए इस कैंप में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और लगभग 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। कैंप में डॉ. अरुण कुमार (ईएनटी), डॉ. कृष्णा मुरारी प्रसाद (डाइबेटोलॉजीस्ट), डॉ. सिद्धांत जैन (फीजीशीयन), डॉ. रमेश बजाज (ओरल एंड डेंटल सर्जन), डॉ. रोहित सिंह (मैक्सिलोफेसियल), कन्हैया राम (फिजीयोथेरेपिस्ट) के साथ कार्डियोलॉजी के डॉ. विक्रांत जयसवाल और डॉ. बिनय कुमार विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहे। कैंप में ईसीजी सहित कई अन्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। फिजियोथेरपी और कार्डियोलॉजी काउंटर पर विशेष रूप से अधिक संख्या में लोग पहुंचे।

इस अवसर पर नागरमल मोदी सेवा सदन के अध्यक्ष अरुण छावछरिया, मानद सचिव अभिषेक मोदी, सहायक सचिव ललित केडिया एवं वेद प्रकाश बागला, सदस्य प्रदीप राजगढ़िया सहित पूरा पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। चैंबर की कार्यकारिणी, उप समितियों के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्षगणों ने भी शिविर में भाग लेकर चैम्बर के इस प्रयास की सराहना की।

निःशुल्क कैंप के आयोजन में सहयोग के लिए चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने नागरमल मोदी सेवा सदन प्रबंधन के प्रति आभार जताया और कहा कि झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हमारे सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया, यह हमारे लिए उत्साहवर्धक है। चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि आज का हेल्थ कैंप पूरी तरह सफल रहा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक जांच सुविधाएं और सुचारु व्यवस्था के कारण लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भविष्य में भी चैंबर इसी प्रकार जनसेवा संबंधी कार्यक्रम आगे बढ़ाता रहेगा। नागरमल मोदी सेवा सदन का विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका।

कैंप में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, ललित केडिया, पवन शर्मा, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, किशोर मंत्री, सदस्य अमित किशोर, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, राजू चौधरी के अलावा काफी संख्या में सदस्यों की सहभागिता रही।

Related Articles

नवीनतम लेख