25 C
Kolkata
Friday, February 13, 2026

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल में रांची विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान, ज्योत्सना बारा बनीं बेस्ट गोलकीपर

रांची : रांची विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल विमेन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन विद्यासागर विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।

सेमीफाइनल लीग प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने निरंतर प्रभावशाली खेल दिखाया। लीग मुकाबलों में टीम का मैच उत्कल विश्वविद्यालय और विद्यासागर विश्वविद्यालय के साथ ड्रॉ रहा, जबकि एडम्स यूनिवर्सिटी को 1–0 से पराजित कर टीम ने अहम जीत दर्ज की। इन परिणामों के आधार पर रांची विश्वविद्यालय ने अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में रांची विश्वविद्यालय की खिलाड़ी ज्योत्सना बारा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट गोलकीपर का खिताब दिया गया, जो टीम के लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

टीम की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति, डीएसडब्ल्यू, खेल समन्वयक एवं खेल विभाग ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं खेल प्रेमी शेखर बोस, जेके सिन्हा, ईपीआर हांस सहित अन्य खेल समर्थकों ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles