29 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

झारखंड में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : आदित्य साहू

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य के नेतृत्व में निर्वाचन आयुक्त से मिला पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल
  • निकाय चुनाव में हो केंद्रीय सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति
  • मतदान से लेकर मतगणना की हो निगरानी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश, शामिल हुए।

प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राज्य सरकार मस्त है। राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है। कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के नेता पूरी तरह लूट खसोट में लगे हैं, रोज रोज भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे।जिस प्रकार से डीजीपी की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आया है उससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार को संवैधानिक व्यवस्था से कुछ भी लेना देना नहीं है।राज्य सरकार पूरी तरह अहंकारी हो गई है और हठधर्मिता पर उतारू है।

राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को समझने केलिए कुछ उदाहरण ही काफी हैं। सभी ने देखा है कि किस प्रकार से राज्य में हजारों की संख्या में बच्चों की चोरी हुई है। यह भी देखा कि भाजपा के आंदोलन और दबाव में 50 से अधिक बच्चे बरामद हुए। लेकिन फिर पुलिस प्रशासन शांत बैठ गया। बाकी लापता बच्चों की कोई खबर अब नहीं आ रही।बच्चों की चोरी का दहशत ऐसा है कि कल बोकारो में बच्चे चोरी का अफवाह फैलने से हजारों लोग दहशत में आ गए।

इधर अपराधियों का मनोबल कैसा बढ़ा है इसका ताजा उदाहरण रांची सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मेल से अपराधियों ने भेजी। कल रांची डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी मेल से भेजी। जमशेदपुर में खबर आई गोलमुरी में कन्हैया यादव को अपराधियों ने गोली मारी। चुटिया रांची में महिला टीटी को गोली मारी। रांची में शराब के नशे में अपराधियों ने गाड़ी से लोगों को रौंद दिया। रामगढ़ में अपराधियों ने फायरिंग करके दहशत फैलाई।

आज उनके नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस ध्वस्त कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु निर्वाचन आयोग से मिलकर ज्ञापन सौंपा है और मांग किया है कि राज्य के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति हो। साथ ही मतपेटी स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर भी केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो।

Related Articles

नवीनतम लेख