रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आज सुभाष चौक यूनिवर्सिटी गेट के सामने प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया। समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू, अशोक चौधरी, मुनचुन राय, जितेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर मंत्रोचारण के साथ इसकी विधिवत शुरुवात की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक मुनचुन राय ने समिति के गठन से लेकर अभी तक के कार्यों के विषय में चर्चा की। उसके बाद पूजा समिति के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बात हीरालाल साहू व अशोक चौधरी के द्वारा 100/- रुपया शुल्क देकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जिसमे रांची जिला के अन्तर्गत आने वाले 26 पूजा पंडालों को आज सदस्यता प्रदान की गई। साथ ही मूनचुन राय ने आश्वस्त किया की रांची जिला दुर्गापूजा समिति के अन्तर्गत सभी पूजा पंडालों को सुविधा मुहैया करवाई जाएगी एवं उनकी परेशानियों का समाधान भी कराया जायेगा।

वहीं महामंत्री कुंदन सिंह चौहान ने यह कहा की पूजा समिति के सभी समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है, राजधानी रांची के सभी पूजा पंडाल अब बेफिक्र होकर पूजा का आयोजन कर सकते हैं नगर निगम से पानी की आवश्यकता हो, बिजली से संबंधित कोई समस्या हो अथवा प्रशासनिक कार्यों में कोई अवरोध हो समिति तत्काल सहायता के लिए मौजूद रहेगी। अरविंद शाह ने बताया की समिति द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर दुर्गा पूजा पंडाल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण दिन के 24 घंटे में कभी भी फोन पर पूजा संबंधित अपनी परेशानी की सूचना दे सकते हैं।

इसके अलावा प्रधान कार्यालय में समिति के सदस्यता प्रभारी राजकुमार महतो समिति से जुड़े पूजा पंडालों की सदस्यता तथा दस्तावेजों का कार्यभार संभालेंगे। 11 सदस्यों की एक कोर टीम गठित की जाएगी, तथा समस्याओं के तत्काल निदान के लिए तत्परता से कार्य किये जायेंगे।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित : अध्यक्ष अशोक चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्की यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा
मुख्य संरक्षक : मुनचुन राय, जितेंद्र सिंह, हीरालाल साहू, अशोक पुरोहित, राजेन्द्र सिंह, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, मनोज गुप्ता, आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, लल्लु सिंह, मनोज पांडे, राजेंद्र सिंह, प्रेम जी, कौशल चौधरी, अंकित गुप्ता, अविनाश कुमार,
सदस्यता प्रभारी : राजकुमार महतो, मिनी सिंह

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles