रजरप्पा : मां छिन्नमस्तिका के दरबार पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, देखें वीडियो

बिरसा भूमि लाइव

रामगढ़ : छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत। रजनीकांत के आगमन को लेकर रामगढ़ पुलिस कप्तान पियूष पांडे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे। मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में लगभग 1 घंटे तक विशेष पूजा अर्चना कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा अर्चना का कार्य रजरप्पा मंदिर समिति के सचिव शुभाशीष पंडा के देखरेख में संपन्न हुआ।

रजरप्पा आगमन को लेकर रजनीकांत में मीडिया से कहा कि मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आया हूं। मां भगवती से देश में अमन शांति के लिए मां से प्रार्थना प्रार्थना किया हूं। रजनीकांत के यहां आने की खबर जैसे ही उनके फैंस को लगी, लोग सेल्फी लेने के लिए मंदिर पहुंच गए। रजनीकांत की यहां आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी।

राज्यपाल से मिलने के बाद रजनीकांत का काफिला रांची से रामगढ़ पहुंचा। यहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिका के चरणों में शीश नवाया। हालांकि, इस दौरान मीडिया से उनकी बात नहीं हो पाई। फैंस से मिलने के बाद रजनीकांत रांची निकल गए।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles