28 C
Kolkata
Tuesday, July 7, 2026

राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, एमएसएमई नीतियों पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राजस्थान के स्थानीय बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर छोटे उद्योगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि एमएसएमई विरोधी नीतियों के कारण यह क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है।

‘नियमों के बोझ तले दब रहे छोटे उद्योग’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राजस्थान के कारीगरों की विश्वस्तरीय कारीगरी फेरारी और रोल्स रॉयस जैसी कंपनियों के स्तर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कारीगरों को प्रोत्साहन और सम्मान देने के बजाय नियमों के बोझ तले दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों के बंद होने से केवल फैक्ट्रियां ही बंद नहीं होतीं, बल्कि देश का हुनर प्रभावित होता है और मेहनतकश कारीगर बेरोजगार हो जाते हैं।

कारीगरों के हितों की रक्षा का भरोसा

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे कारीगरों और छोटे उद्योगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि कारीगरों का हक छिनने नहीं दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख