35 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट : खालसा एलुमनी और किरोड़ी मल कॉलेज की दमदार जीत

नई दिल्ली। पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला) के 5वें दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एसजीटीबी खालसा एलुमनी और किरोड़ी मल कॉलेज ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता एसजीटीबी खालसा कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही है।

पुरुष वर्ग के एक मुकाबले में किरोड़ी मल कॉलेज ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 92–49 के बड़े अंतर से हराया। किरोड़ी मल कॉलेज के हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

एक अन्य मैच में एसजीटीबी खालसा एलुमनी ने रामजस कॉलेज को 81–60 से मात दी। खालसा एलुमनी के मुकेश ने बेहतरीन खेल दिखाया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का सम्मान मिला।

महिला वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। गार्गी कॉलेज ने मैत्रेयी कॉलेज को 59–29 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। गार्गी कॉलेज की कनिका को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

एक अन्य महिला मुकाबले में स्टनर्स अकादमी ने रामजस कॉलेज को 70–29 से पराजित किया। स्टनर्स अकादमी की रिदम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Related Articles

नवीनतम लेख