प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिया: आशा लकड़ा

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची के पूर्व मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मंगलवार को लकड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। कैबिनेट की मंजूरी के बाद मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। इस बिल का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे काल तक शासन किया, लेकिन महिलाओं को उनके अधिकार से हमेशा वंचित रखा। इस बिल के कानून बनने के बाद हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। लोकसभा और देश की अन्य विधानसभाओं में हर तीसरी सांसद महिला होगी। प्रधानमंत्री के इस निर्णय से स्पष्ट हो चुका है कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता की कमी नहीं है, उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles