जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रुप में प्रदीप भगत ने दिया योगदान

बिरसा भूमि लाइव

  • निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने सौंपा कार्यभार, दी शुभकामनाएं

रांची : प्रदीप भगत ने बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची के रुप में योगदान दिया। निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने उन्हें कार्यभार सौंपा। पदभार सौंपने के पश्चात अल्बर्ट बिलुंग ने प्रदीप भगत को शुभकामनाएं दीं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने कहा कि विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का बेहतर प्रयास होगा। प्रदीप भगत सरायकेला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles