दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा समितियों द्वारा बनाये जा रहे पूजा पंडालों के भौतिक सत्यापन का निर्देश

बिरसा भूमि लाइव

  • पंडालों की जांच/भौतिक सत्यापन करते हुए आयोजकों/पदधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश

रांची : दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा इन पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने पूजा पंडालों की जांच/भौतिक सत्यापन के लिए जिलास्तरीय पदाधिकारियों और सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। पदाधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडालों की जांच/भौतिक सत्यापन करते हुए आयोजकों/पदधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

थानावार पूजा पंडालों की जांच/भौतिक सत्यापन करने वाले पदाधिकारियों की सूची निम्न है :

1. कोतवाली थाना – मुंशी राम, अंचल अधिकारी, सदर, रांची।
2. अरगोड़ा थाना – अरुप कुमार चौधरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रांची।
3. गोन्दा थाना – श्वेता भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची।
4. चुटिया थाना – कौशलेन्द्र कुमार सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, रांची।
5. जगरनाथपुर थाना – संगीता शरण, जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची।
6. डेलीमार्केट थाना – देवनीश होरो, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, रांची।
7. डोरंडा थाना – अंचल अधिकारी, अरगोड़ा।
8. धुर्वा थाना – स्मृति कुमारी, आवासीय दण्डाधिकारी, रांची।
9. पंडरा ओपी – उत्तम कुमार, सचिव, कृषि उत्पादन बाजार समिति, रांची।
10. बरियातुु थाना – मनोज कुमार, अंचल अधिकारी, अरगोड़ा।
11. लालपुर थाना – मनीषा तिर्की, विशेष विनिमय पदाधिकारी, रांची।
12. लोअर बाजार थाना – रवि शंकर मिश्रा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची।
13. सदर थाना – एजी कुजूर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, रांची।
14. सुखदेवनगर थाना – राज कुमार प्रसाद, अंचल अधिकारी, हेहल।
15. हिन्दपीढ़ी थाना – राम शंकरप्रसाद सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची।
16. नामकुम एवं टाटीसिलले थाना – अमित भगत, अंचल अधिकारी, नामकुम।

अतिरिक्त थाना क्षेत्रों में संबंधित अंचल अधिकारियों को पूजा पंडालों की जांच/सत्यापन का निदेश दिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles