पसमांदा समाज कांग्रेस-जेएमएम को छोड़ भाजपा का साथ दे : बाबूलाल मरांडी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को संकल्प यात्रा के दौरान सारठ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास पर भरोसा कर बिना भेदभाव के कार्य करती है। उन्होंने आह्वान किया कि पसमांदा समाज कांग्रेस-जेएमएम को छोड़ भाजपा का साथ दे और 2024 में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनायें।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को हेमंत सरकार का संरक्षण प्राप्त है। अपराध का ग्राफ पूरे देश में सर्वाधिक है। कानून राज समाप्त हो गया है। अपराधी खुले आम वसूली ले रहे हैं। थाना ब्लॉक व जिला कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस राज्य के सिंहासन से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है तभी विकास होगा।

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन को बेचने वाले परिवार ने अब झारखंड के खनिज संपदा को दलालों बिचौलियों को बेच दिया है। खनिज संपदा की लूट मची है। बिहार बंगाल उत्तर प्रदेश के बिचौलियों व दलालों को अवैध तरीके से खनिज संपदा की लूट की खुली छूट दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि नल से जल योजना का कार्य भी दिल्ली मुंबई वालों को सौंप दिया और पैसों की बंदरबांट किया गया। पांच लाख रोजगार नहीं तो भत्ता देने के नाम पर युवाओं को हेमंत सरकार ने गुमराह किया। हेमंत सोरेन पिछड़ों के नाम पर झूठी राजनीति कर रहे हैं। ट्रिपल टेस्ट करवाकर पिछड़ों को उनका हक दिया जा सकता था लेकिन हेमंत सरकार ने पिछड़ों को धोखा दिया। साथ ही कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं करवाकर झारखंड को लूट का अड्डा बना दिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles