25 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

झारखंड के सात जिलों में नौ को शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

रांची। राज्य के सात जिलों में शनिवार को शीतलहर को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अत्यधिक ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी दी है। विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम और उत्तरी-मध्यवर्ती जिले शामिल हैं। इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के अलावा लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग शामिल हैं।
इन दिनों पूरा झारखंड भीषण ठंड की चपेट में है। प्रचंड ठंड की स्थिति यह है कि खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.5 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया है। इसके अलावा डाल्टनगंज में भी न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कुछ अन्य जिले इनमें गुमला, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा में फिलहाल ठंड से कुछ राहत है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान फिलहाल पांच डिग्री या उससे अधिक है।
इधर, शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही शीतलहर चलने लगी। इसके कारण लोग ठीक होते दिखे। भारी ठंड के चलते लोग सर्दी- जुकाम, हल्की बुखार और टॉन्सिल से संबंधित अन्य बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 27.8 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान 1.5 डिग्री खूंटी में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 25.5 और न्यूनतम 8.4, डाल्टेनगंज में 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 5.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख