विश्व आदिवासी दिवस पर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा को संजोकर रखने का संकल्प लें : बाबूलाल मरांडी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदाय के महत्व एवम संस्कृति को समझने का दिवस है। आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा हमारी समृद्ध भारतीय एवम झारखंडी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की 32 जनजातियां यहां की विविधता एवम समृद्धि का प्रतीक है। आदिवासी संस्कृति में अनूठी भाषाएं, नृत्य, संगीत, कला और विशेष शैलियां शामिल हैं जिनका हमारी सांस्कृतिक विविधता में महत्वपूर्ण योगदान है।

कहा कि तेजी से बढ़ती तकनीकी और आर्थिक प्रगति ने आदिवासी समुदायों के सांस्कृतिक धरोहरों को कुछ हद तक छूने का प्रयास किया है। इसके परिणामस्वरूप उनकी पारंपरिक जीवन शैली, विशेषताएं और ज्ञान धीरे धीरे लुप्त हो रहे हैं।ऐसे में आदिवासी समुदाय का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी समुदाय के जीवन शैली एवम जरूरतों को समझ एवम साथ मिलकर संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षित रखने का प्रयास करना होगा। यह परंपरा हम सभी को प्रकृति के साथ मिलकर जीने का सबक सिखाती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास के साथ आगे बढ़कर हम आदिवासी समुदाय एवम अपने देश और राज्य को परम वैभव तक पहुंचा सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles